Home » राष्ट्रीय » संसद विशेष सत्र: सपा ने जारी किया व्हिप, सरकारी विधेयकों के खिलाफ वोट करेंगे सांसद

संसद विशेष सत्र: सपा ने जारी किया व्हिप, सरकारी विधेयकों के खिलाफ वोट करेंगे सांसद

Akhilesh yadav and Dharmendra yadav
Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली: संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के लोकसभा चीफ व्हिप धर्मेंद्र यादव ने सभी पार्टी सांसदों को व्हिप जारी कर विशेष सत्र के दौरान सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और सरकार की ओर से लाए जा रहे विधेयकों के खिलाफ मतदान करने का निर्देश दिया है।

30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगा विशेष सत्र

शनिवार को जारी किए गए व्हिप के अनुसार, संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है। इस चार दिवसीय सत्र के दौरान केंद्र सरकार कई अहम विधायी प्रस्ताव पेश करने जा रही है। इसे देखते हुए सपा नेतृत्व ने अपने सभी सांसदों को पूरे समय सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है।

इन तीन विधेयकों का विरोध करेगी समाजवादी पार्टी

संसद के इस विशेष सत्र में सरकार की ओर से तीन प्रमुख विधेयक लाए जाने हैं, जिनके विरोध में सपा सांसद वोट डालेंगे:

  • संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026
  • परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026
  • संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026

गौरतलब है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में सदन के भीतर इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर मतदान के दौरान सपा सांसदों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

-रिपोर्ट: विशाल साहू

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें