Home » राज्य » लखीमपुर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, IG ने DM-SP संग बाज़ारों में किया फ्लैग मार्च; त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त

लखीमपुर में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, IG ने DM-SP संग बाज़ारों में किया फ्लैग मार्च; त्योहारों को लेकर सुरक्षा सख्त

Lakhimpur Police Foot March
Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरी / यूपी (रिर्पोट-प्रभाकर शर्मा): आगामी दुर्गा पूजा और त्योहारों के मद्देनज़र लखीमपुर खीरी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने और आम जनता में भरोसा कायम करने के उद्देश्य से लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरन एस ने खुद कमान संभालते हुए ज़िले में पुलिस बल के साथ ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

डीएम और एसपी संग सड़कों पर उतरीं आईजी

आईजी किरन एस ने ज़िलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ मिलकर शहर के मुख्य बाज़ारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी। आईजी ने मातहतों को कड़े निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा का भरोसा और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश

पैदल मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण में त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों, प्रमुख मंदिरों और बाज़ारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी नज़र रखी जा रही है। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के लिए एक बड़ी प्राथमिकता है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें