Home » राष्ट्रीय » पुंछ में LoC पर बड़ा धमाका! घुसपैठ कर रहे LeT कमांडर समेत 4 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सुरक्षा बल अलर्ट पर

पुंछ में LoC पर बड़ा धमाका! घुसपैठ कर रहे LeT कमांडर समेत 4 पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सुरक्षा बल अलर्ट पर

Lashkar Commander Killed
Facebook
X
WhatsApp

श्रीनगर/जम्मू: (12 अक्टूबर 2026): जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। केजी (KG) सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की नापाक कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक टॉप कमांडर समेत चार पाकिस्तानी आतंकी एलओसी के पास हुए लैंडमाइन/आईईडी (IED) धमाके में मारे गए। घटना के बाद पूरे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों ने चौकसी बढ़ा दी है।

मारे गए आतंकियों की हुई पहचान, हाजीरा तहसील के रहने वाले थे. सूत्रों के अनुसार, मारे गए चारों आतंकवादी पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POJK) की हाजीरा तहसील स्थित मंडला और मदारपुर क्षेत्र के निवासी थे।

इनकी पहचान इस प्रकार हुई है:

मोहम्मद फैजान (लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर)

मोहम्मद इश्तियाक

मोहम्मद वकास

मोहम्मद आसिम

सतवाल-नाकी के पास हुआ जोरदार धमाका, सतर्क थे सुरक्षा बल

यह घटना जीरो लाइन के समीप स्थित सतवाल-नाकी इलाके की है। सतर्क सुरक्षा बलों को एलओसी के पास संदिग्ध हलचल (मूवमेंट) दिखाई दी थी, जिसके तुरंत बाद वहां एक जोरदार धमाका हुआ। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका आतंकियों के खुद के आईईडी से हुआ या पाकिस्तानी सेना की ओर से किया गया था।

घटना के तुरंत बाद पूरे पुंछ और मेंढर सेक्टर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह ही मेंढर के बसोनी इलाके से सुरक्षा बलों ने दो लैंडमाइंस बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया था। पिछले एक सप्ताह में इस संवेदनशील इलाके से करीब एक दर्जन लैंडमाइन बरामद किए जा चुके हैं।

सर्दियों से पहले घुसपैठ की फिराक में आतंकी संगठन

सर्दियों और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए घाटी व सीमावर्ती इलाकों में आतंकी घुसपैठ की आशंका बढ़ जाती है। पुंछ का यह इलाका पहले से ही बेहद संवेदनशील रहा है, जहाँ से आतंकी संगठन लगातार घुसपैठ की साजिशें रचते रहते हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें