Home » अपराध » मुजफ्फरनगर पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर गोकश दिलावर, ढाई दर्जन मुकदमों का आरोपी भेजा गया जेल

मुजफ्फरनगर पुलिस की मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर गोकश दिलावर, ढाई दर्जन मुकदमों का आरोपी भेजा गया जेल

Muzaffarnagar Encounter
Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरनगर, यूपी (रिपोर्ट: सन्नी धीमान): जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढ़ाना बशी-चन्धेदी मार्ग पर हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बुढ़ाना कोतवाली का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर बदमाश दिलावर घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बशी-चन्धेदी रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी दिलावर एक शातिर गोकश है, जिसके खिलाफ गोकशी, लूट, हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के ढाई दर्जन (24 से अधिक) से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह बुढ़ाना कोतवाली का चिन्हित टॉप-10 अपराधी और हिस्ट्रीशीटर रहा है। मौके से अवैध हथियार, कारतूस और संदिग्ध बाइक बरामद की गई है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें