Home » राज्य » सीतापुर जिला अस्पताल में DM का औचक निरीक्षण, खामियां देखकर भड़के डीएम राजा गणपति आर

सीतापुर जिला अस्पताल में DM का औचक निरीक्षण, खामियां देखकर भड़के डीएम राजा गणपति आर

Sitapur District Hospital
Facebook
X
WhatsApp

सीतापुर (रिपोर्ट: अवनीश मिश्रा): उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिलाधिकारी राजा गणपति आर बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच गए। डीएम के इस औचक दौरे की भनक स्वास्थ्य विभाग को पहले से नहीं थी, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी ने करीब ढाई घंटे तक अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और दवा वितरण कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्था सामने आने पर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

डीएम राजा गणपति आर ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अव्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के कड़े आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी के सख्त रुख के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें