Home » राज्य » बिवांर के हीरानंद इंटर कॉलेज में पड़ोस युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

बिवांर के हीरानंद इंटर कॉलेज में पड़ोस युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Mera Yuva Bharat Hamirpur
Facebook
X
WhatsApp

हमीरपुर, यूपी / (रिपोर्ट: हरिमाधव मिश्र): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित मुस्करा ब्लॉक के बिवांर गांव में युवाओं को सामाजिक बदलाव के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में श्री हीरानंद इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ रखा गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की। इस दौरान युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल की उपयोगिता, नशाखोरी के दुष्प्रभावों और एक स्वस्थ-सशक्त समाज के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

संसद के अंतर्गत युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। भाषण प्रतियोगिता में हर्षित सिंह ने पहला, गोल्डी द्विवेदी ने दूसरा और गीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, स्लोगन प्रतियोगिता में मदन मोहन प्रथम, अंजलि द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और उपस्थित युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें