Home » राजनीति » 2027 चुनाव लड़ेंगे आजम खान और अब्दुल्लाह: यूसुफ मलिक

2027 चुनाव लड़ेंगे आजम खान और अब्दुल्लाह: यूसुफ मलिक

Azam Khan Abdullah Azam Elaction
Facebook
X
WhatsApp

Rampur, UP, रिर्पोट- राहुल मौर्य (13 October 2026): उत्तर प्रदेश की सियासत के केंद्र बिंदु रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रामपुर जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम से मिलने उनकी मां डॉ. तंज़ीन फातिमा और आजम खान के करीबी नेता यूसुफ मलिक पहुंचे। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात के बाद जेल से बाहर आए यूसुफ मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम दोनों आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जेल में खराब है सेहत, कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद

मीडिया से मुखातिब होते हुए यूसुफ मलिक ने बताया कि जेल में आजम खान की तबीयत कुछ नासाज चल रही है, जबकि अब्दुल्लाह आजम को भी बुखार है। हालांकि, जब उनसे यह सवाल किया गया कि आजम खान जेल में हैं और 2027 का चुनाव नजदीक है, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे जल्द बाहर आएंगे और दोनों पिता-पुत्र चुनाव लड़ेंगे। उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमों पर उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें कानून की देवी से पूरा इंसाफ मिलेगा।

रामपुर उपचुनाव और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

यूसुफ मलिक ने रामपुर और कुंदरकी उपचुनावों में धांधली और वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार छीनना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और लोकतंत्र की मर्यादा बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें