Home » अपराध » बदायूं में घर में घुसकर 55 वर्षीय किसान की निर्मम हत्या; पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!

बदायूं में घर में घुसकर 55 वर्षीय किसान की निर्मम हत्या; पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!

Budaun Farmer Murder Case
Facebook
X
WhatsApp

Badaun/ UP (14 October 2026): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मंगलवार देर रात घर में घुसे एक दबंग ने 55 वर्षीय किसान भीमसेन की चारपाई की पाटी (लकड़ी के डंडे) से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेने का दावा किया है।

हत्या की वजह पर दो अलग-अलग दावे: मोबाइल EMI या छेड़खानी का विरोध?

वारदात के पीछे की वजह को लेकर दो अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं:

पुलिस का दावा (मोबाइल की किश्त का विवाद): पुलिस के अनुसार, आरोपी अजीत ने अपने सरकारी पहचान पत्र पर लोन करवाकर मृतक भीमसेन को एक मोबाइल फोन दिलाया था। किश्तें (EMI) न चुकाए जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आक्रोशित होकर अजीत ने वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीणों का आरोप (छेड़खानी का विरोध): वहीं गांव वालों का कहना है कि मंगलवार देर रात आरोपी अजीत शराब के नशे में धुत होकर भीमसेन के घर में दाखिल हुआ और उनकी पुत्रवधू के साथ अमर्यादित हरकत व छेड़खानी करने लगा। जब 55 वर्षीय भीमसेन ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया और चारपाई की पाटी से तब तक वार करता रहा जब तक उनकी जान नहीं चली गई।

बाहर नौकरी करते हैं बेटे, घर में कोहराम

मृतक भीमसेन के दो बेटे हैं जो आजीविका के लिए राज्य से बाहर नौकरी करते हैं। घर में केवल बहुएं रहती थीं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आरोपी अजीत कुछ ही दिन पहले एक अन्य मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था।

बदायूं पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

जिले में लगातार घट रही अपराध की घटनाओं से स्थानीय पुलिस के खौफ और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हिरासत में है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें