Home » राज्य » गायत्री महायज्ञ के अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक बब्बू भैया ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

गायत्री महायज्ञ के अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक बब्बू भैया ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Badaun Kalash Yatra
Facebook
X
WhatsApp

बदायूँ, यूपी / (रिर्पोट-अंशुल गुप्ता ,12 अक्टूबर 2026): बदायूँ जिले की दातागंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सोमवार को कांसपुर रोड स्थित श्री त्रिदण्ड देव सेवा आश्रम में आयोजित भव्य श्री गायत्री महायज्ञ के पावन अवसर पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण यात्रा में भाग लिया।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना

आयोजन के दौरान विधायक बब्बू भैया ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर पूरे क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और अध्यात्म से जुड़े आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सनातन संस्कृति व संस्कारों को मजबूती मिलती है।

बड़ी संख्या में उमड़ी मातृशक्ति और श्रद्धालु

कांसपुर रोड से शुरू हुई इस नगर भ्रमण यात्रा में सिर पर कलश धारण किए सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में डीसीडीएफ बदायूँ के अध्यक्ष रवेन्द्रपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नेकपाल कश्यप एडवोकेट, समरेर के ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, भगवान दास गुप्ता सहित कई स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें