Home » शिक्षा » UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल और एग्जाम डेट्स

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू, देखें पूरा शेड्यूल और एग्जाम डेट्स

UP Board Exam 2027
Facebook
X
WhatsApp

प्रयागराज/यूपी (12 अक्टूबर 2026): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम (Exam Datesheet 2027) जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं तय समय से पहले यानी फरवरी के पीशुरुआती  हफ्ते में ही आयोजित की जा रही हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम टेबल देख सकते हैं।

5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 24 फरवरी तक चलेंगी

UPMSP के घोषित शेड्यूल के अनुसार, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक यानी कुल 19 दिनों के भीतर संपन्न कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति और शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) भगवती सिंह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है।

बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर से होगी। पहले दिन यानी 5 फरवरी को पहली शिफ्ट में हाईस्कूल के छात्रों की हिंदी/प्रारंभिक हिंदी और दूसरी शिफ्ट में इंटरमीडिएट के छात्रों की हिंदी/सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की प्रमुख तारीखें (Exam Schedule At a Glance)

5 फरवरी (शुक्रवार): हाईस्कूल व इंटरमीडिएट – हिंदी / सामान्य हिंदी

8 फरवरी (सोमवार): हाईस्कूल – सोशल साइंस | इंटरमीडिएट – इंग्लिश (पहला पेपर)

10 फरवरी (बुधवार): हाईस्कूल – इंग्लिश | इंटरमीडिएट – इतिहास

12 फरवरी (शुक्रवार): हाईस्कूल – गृह विज्ञान | इंटरमीडिएट – जीव विज्ञान और गणित

13 फरवरी (शनिवार): हाईस्कूल – गणित | इंटरमीडिएट – व्यावसायिक व कृषि विषय

15 फरवरी (सोमवार): हाईस्कूल – संस्कृत | इंटरमीडिएट – रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र व संगीत

17 फरवरी (बुधवार): हाईस्कूल – साइंस | इंटरमीडिएट – भौतिक विज्ञान (Physics)

22 फरवरी (सोमवार): हाईस्कूल – चित्रकला | इंटरमीडिएट – व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान व कृषि विषय

24 फरवरी (बुधवार): हाईस्कूल – कृषि | इंटरमीडिएट – कंप्यूटर और संस्कृत

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट (पालियों) में कराई जाएंगी:

प्रथम पाली: सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक।

द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक।

छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित समय से 15 मिनट पहले यानी शुरुआती 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय-सारणी के अनुसार अपनी तैयारी अभी से तेज कर दें।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें