New Delhi (22 अक्टूबर 2026): रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली की आबो-हवा बिगड़ने लगी है। दिल्ली में गुरुवार (22 अक्टूबर 2026) को वायु गुणवत्ता (Air Quality) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जहां समग्र एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 पहुंच गया। लगातार बिगड़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण (Stage-1) तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
पिछले 100 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था AQI
इससे एक दिन पहले बुधवार को भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया था।
बुधवार का स्तर: बुधवार को दिल्ली का AQI 245 दर्ज किया गया था, जो कि पिछले 100 दिनों का सबसे उच्चतम स्तर (Highest Level) था।
GRAP-1 की पाबंदियां: न्यूज़ रिर्पोट के अनुसार, स्थिति में कोई सुधार न होते देख वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सड़कों पर पानी के छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन के इस्तेमाल जैसे GRAP-1 के नियमों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
एक नजर में जानिए: AQI के मानक (Air Quality Scale)वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के मानकों के अनुसार प्रदूषण के स्तर को इन श्रेणियों में बांटा जाता है:
AQI स्तर श्रेणी (Category)
0 से 50 अच्छा (Good)
51 से 100 संतोषजनक (Satisfactory)
101 से 200 मध्यम (Moderate)
201 से 300 खराब (Poor) — (वर्तमान स्थिति)
301 से 400 बहुत खराब (Very Poor)
401 से 500 गंभीर (Severe)



