Home » अपराध » ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना; एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्रेटर नोएडा में दिल दहलाने वाली घटना; एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Greater Noida Rabupura Food Poisoning
Facebook
X
WhatsApp

Gautam Buddha Nagar/ UP (17 अक्टूबर 2026):  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पदम में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह दर्दनाक हादसा ‘फूड पॉइजनिंग’ (Food Poisoning) के कारण हुआ है।

इन लोगों की हुई है दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह थाना रबूपुरा को एक ही परिवार के पांच लोगों के असामयिक निधन की सूचना मिली। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

महेश (पुत्र कृष्ण, उम्र 37 वर्ष)

ललिता (पत्नी महेश, उम्र 35 वर्ष)

लड्डू (पुत्र महेश, उम्र 11 वर्ष)

मिष्टी (पुत्री महेश, उम्र 07 वर्ष)

साक्षात (पुत्र महेश, उम्र 03 वर्ष)

रात में खाए थे नूडल्स, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारी, एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है।

आसपास के लोगों और मृतक महेश की माता द्वारा पुलिस को बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने बीती रात नूडल्स का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

How to Get AdSense Approval for News a Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News Portal Development Services in Uttar Pradesh

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें